नवादा, फरवरी 16 -- नवादा, हिन्दुस्तान टीम। देवाधिदेव महादेव का पूजनोत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देवों के देव भगवान भोले भंडारी को नमन करने सम्पूर्ण भक्तिभाव से जिले भर के शिवालयों में अहले सुबह से शिवभक्तों की अपार भीड़ उमड़ती रही। जग के प्रतिपालक भगवान शिव को माता पार्वती के साथ पुण्य स्मरण करने वालों में महिला-पुरुष के साथ ही बालक-बालिकाओं समेत किशोर-किशोरी भी शामिल रहे। बुजुर्गों का भी उत्साह उत्कर्ष पर रहा। सभी शिव भक्त अपने आराध्य के प्रति अपनी भावना समर्पित करने को उद्दत रहे। महाशिवरात्रि पर सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान के बाद उपवास रखा और शिवदानी की आराधना जुटे रहे। अनेक श्रद्धालुओं ने यजमान बन कर पूजनोत्सव में अपनी सीधी भागीदारी निभाई तो कई ने मंदिरों में पहुंच कर महादेव दरबार में अपनी हाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.