मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के मात्र तीन दिन ही शेष रह गए हैं। मगर प्रमुख मंदिर कामेश्वर नाथ और बाबा झारखंडी के मार्ग एवं सफाई व्यवस्था अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। कामेश्वर नाथ मंदिर की तो और भी दशा खराब है। मंदिर के सामने बनी भगवान पशुपति नाथ की प्रतिमा के बराबर ही गढ्डा है। यह आधा खुला हुआ है। जिसमें अभी भी लोग गिर रहे हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि की भीड़ किया होगा। हिंदू मंडल किसरौल के सत्यदेव शर्मा एवं राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस गढ्डे को बंद करने के लिए कई बाद नगर निगम से संपर्क किया गया। मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जबकि यहां सड़कों पर भी गड्डों के साथ स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.