वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर गंगा में नाव संचालन, शिवबरात एवं कानून-व्यवस्था पर शुक्रवार को बैठक हुई। अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, शिवहरि मीणा ने सुरक्षित नाव संचालन के साथ ही शिव बरात के दौरान अभद्रता न होने देने को कहा। बरात में अश्लील गाने और तेज आवाज में डीजे न बजाने की हिदायत दी। बैठक में डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, प्रभारी जल पुलिस एवं अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, नाविक, शिव बरात संचालक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.