वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों के लिए पंचक्रोशी यात्रा की राह आसान नहीं होगी। कहीं पथरीले रास्ते हैं तो कहीं अधूरी सड़क। ऐसे में नंगे पांव परिक्रमा करने वाले भक्तों को इन्हीं रास्तों से गुजरना होगा। गनेशपुर से भरलाई तक बिखरे कंकड़ भक्तों के पांव को जख्मी कर सकती हैं। यात्रा के तीसरे पड़ाव रामेश्वरम के बाद चौथा पड़ाव शिवपुर से अंतिम पड़ाव तक श्रद्धालुओं को तमाम अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ेगा। शिवपुर भरलाई रास्ते पर कई जगह गिट्टियां बिखरी हैं। चौथे पड़ाव शिवपुर में श्रद्धालुओं को सबसे अधिक मुश्किलें होंगी। मणिकर्णिका घाट से शुरू होने वाली यह यात्रा कदवां, भीमचंडी, रामेश्वर, पांचों पंडवा और कपिलधारा होते वापस मणिकर्णिका घाट पहुंचकर विराम लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.