गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने गुरुवार को मानसरोवर मंदिर स्थित अंधियारी बाग और ट्रांसपोर्ट नगर के मुक्तेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसरों में समुचित साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल के लिए पानी के टैंकर, मोबाइल टॉयलेट और पथप्रकाश की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम ने महाशिवरात्रि को 'जीरो वेस्ट त्योहार' के रूप में मनाने की घोषणा की है। इसके तहत महादेव झारखंडी मंदिर गिरधरगंज, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर महेवा, मानसरोवर मंदिर अंधियारी बाग और गोरखनाथ मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष सफाई व्यवस्था की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.