लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिले की नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने गोला स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर के साथ-साथ शिव बारात के निर्धारित रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। छोटी काशी महाशिवरात्रि पर ड्रोन की निगरानी में रहेगी। शहर में बड़े वाहन दाखिल नहीं हो सकेंगे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर, शिव बारात मार्ग, प्रवेश-निकास रास्तों, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, महिला सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के दिन भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.