मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर शहर में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर बुधवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस बार उत्सव के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाबा गरीबनाथ धाम से निकलने वाली शिव बारात सहित अन्य पूजा समितियों के जुलूस के लिए संबंधित थाने में आवेदन देना होगा। एसडीओ पूर्वी ने कहा कि महापर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजकों को रूट चार्ट और समय-सारिणी का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। जुलूस में भड़काऊ नारेबाजी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.