हापुड़, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने प्लान तैयार कर जनपद को 3 जोन और दस सेक्टरों में बांटा है। मेरठ रेंज डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ब्रजघाट समेत प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कलानिधि नैथानी ने कहा कि जनपद में जलाभिषेक के मुख्य मंदिरों की संख्या 3 है। मुख्य कांवड मार्गों की संख्या 9, मेलों की संख्या 5, घाटों की संख्या 3, शोभा यात्राओं की संख्या 1, शिविर और भंडारों की संख्या 11, हॉट स्पॉट स्थानों की संख्या 55, सीमा पर बैरियर की संख्या 22, सीमा पर पिकेट की संख्या 11, सीमा पर लगे पीए सिस्टम की संख्या 2 है। लगातार पीस कमेटी के साथ-साथ नगर पालिका, बिजली विभाग, पीडब्लयूडी, परिवहन विभाग और रेलवे विभाग के साथ बैठक की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्...