हापुड़, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस ने कांवड़ मार्गों से लेकर शिवालयों तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। शिवालयों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को ध्यान में रखते हुए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने शिवालयों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महाशिवरात्रि पर रविवार को पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। ग्राम सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली स्थित शिवमंदिर पर पुलिस ने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की अधिक भीड़ देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस कर्मी लगातार निगाह रखे हुए थे। बैरिकेटिंग की मदद से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराया गया। मंदिर परिसर और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.