मुरादाबाद, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि के अभी दो दिन बाकी हैं, मगर लोगों ने भीड़ से बचने के लिए अभी से बाजार पहुंचकर फलाहार आदि खरीदना शुरू कर दिया है। जिसके चलते कटरानाज में भीड़ बढ़ गई है। महाशिवरात्रि को पूरे दिन व्रत रहता है। इस व्रत का परायण भी सोलह फरवरी को होगा। लोगों ने भीड़ से बचने के लिए अभी से बाजार पहुंचकर खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में कूटू का आटा 100 से 120 रुपये किलो, सिंघाड़े का 140 से 160 रुपये, चोए के लड्डू 120 रुपये। मखाने 1000 से 1200 रुपये किलो, अखरोट की गिरी 1200 से 1300 रुपये, बादाम गिरी 800 से 900 रुपये किलो तक बिक रही हैं। उधर लोग भगवान शिव को पहनाने के लिए नई पोशाकें भी खरीद रहे हैं। इनमें शेर और चीते के डिजाइन के वस्त्र आदि खरीदे जा रहे हैं। वैसे साटन और जर्की के कपड़ों की भी मांग है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.