अल्मोड़ा, मार्च 26 -- रानीखेत। कालिका मंदिर में श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा है। यहां कालिका मां को लोग महाशक्ति देवी के रूप में पूजते हैं। मान्यता है कि मंदिर में मनौती मांगने वाले श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता। रानीखेत-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर स्थित कालिका मंदिर की स्थापना कब हुई थी यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन 1924 में तत्कालीन सहायक मजिस्ट्रेट राय बहादुर ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। यहां दुर्गा मंदिर की भी स्थापना की गई है। यह मंदिर स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों की भी आस्था का केंद्र है। देवदार के वृक्षों के बीच घिरा मंदिर अलौकिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...