लोहरदगा, मार्च 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में महावीर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इतिहास के आचार्य रोहित कुमार दसौंधी के द्वारा महावीर स्वामी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया और महावीर स्वामी के पांच व्रतों का पालन करने को कहा गया, जिसमें है सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, आस्तेय और अपरिग्रह हैं।वक्ताओं ने कहा कि जैन धर्म सनातन धर्म से अलग नहीं है और महावीर स्वामी ने संसार को अंधकार से प्रकाश में लाने का काम किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार दास, नीतू कूमारी,रेणु कुमारी, रश्मि साहू, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, सनोज कुमार साहू, शिखा राय, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.