महावीर स्वामी की मनाई गई जयंती
जौनपुर, मार्च 31 -- खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेदरही मेंं मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने भगवान महावीर के जीवन पर चर्चा करते हुए उनके सिद्धांतों आदर्शों पर चलने को कहा।प्रधानाचार्य रोशनलाल ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर थे। उन्होंने दुनिया को सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया। इससे पहले महावीर स्वामी का अभिषेक कर पूजन किया गया। इस मौके पर अजय कुमार राजभर, विवेक कुमार सिंह, वीना राजभर, सामिया, शबनम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.