बागपत, मार्च 31 -- बागपत। श्री दिगंबर जैन मंदिर बागपत में सकल जैन समाज बागपत के द्वारा श्री महावीर भगवान रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम 1008 अजितनाथ भगवान, शांति नाथ, नेमिनाथ भगवान का मयंक जैन के निर्देशन में अभिषेक कराया गया। उसके बाद भगवान महावीर स्वामी का मंजन किया गया। रथ यात्रा के लिए इंद्रों का चयन लकी ड्रा द्वारा किया गए। श्रीजी को शीश पर धारण कर चलने का सौभाग्य नमन जैन, राजेश जैन को मिला, सारथी बने का सौभाग्य लवी जैन को, कुबेर बनने का सौभाग्य संजय जैन को, चवर ढुलाने का सौभाग्य बादल जैन को प्राप्त हुआ। इसके उपरान्त दिगंबर जैन मंदिर बागपत के मूलनायक भगवान अजितनाथ भगवान से देव आज्ञा प्राप्त कर श्रीजी को पालकी में विराजमान कर बड़े बाजार में स्वर्ण रथ पर विराजमान किया गया। उसके बाद समाज के सभी लोगों ने जगह जगह रथ यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.