रांची, जून 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली नीचे टोला न्यू स्टार महावीर पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश साहू के माता 80 वर्षीय कलावती देवी का मंगलवार सुबह को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उनके घर पहुंच कर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुरी स्वर्ण रेखा नदी के मुक्तिधाम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे पुत्र राकेश कुमार साहू ने मुखाग्नि दी। शव यात्रा में काफी संख्या में परिजन, रिस्तेदार एवं ग्रामीण शामिल हुए। उनके निधन पर पुर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहु, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...