महावीर वात्सल्य में आज ओपीडी नि:शुल्क
पटना, जून 11 -- श्री महावीर स्थान न्यास समिति के संस्थापक सह सचिव पद्मश्री से सम्मानित आचार्य किशोर कुणाल की जयंती पर शुक्रवार को महावीर वात्सल्य अस्पताल में ओपीडी में कोई शुल्क नहीं लगेगा। गुरुवार को इसकी जानकारी अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महावीर वात्सल्य अस्पताल के आउटडोर में मरीजों को निबंधन निःशुल्क होगा। सभी विभागों के ओपीडी में नि: शुल्क मरीजों का इलाज होगा और दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। मौके पर अस्पताल के कार्यकारी अध्यक्ष सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस झा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजित किया जाएगा। अस्पताल के पेडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, हृदय विभाग, नेफ्रोलॉजी विभाग, औषधि विभाग, पैथोलॉजी विभाग, सामान्य सर्जरी विभाग, शिशु विभाग, नेत्र विभाग, गायनी विभाग, पेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.