पटना, अप्रैल 30 -- अगले वर्ष महावीर वात्सल्य अस्पताल का नया भवन बनना शुरू हो जाएगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। अस्पताल में सर्जिकल इमरजेंसी 24 घंटे सुचारू रूप से संचालित होगी। इसके लिए सभी तरह की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। महावीर वात्सल्य अस्पताल एनएबीएच और क्यूसीआई और सीजीएचएस से जल्द ही मान्यता प्राप्त हो जाएगी। ये बातें महावीर वात्सल्य अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने अस्पतान के 20वें स्थापना दिवस समारोह पर कहीं। महावीर वात्सल्य अस्पताल के 20वां स्थापना दिवस पर गुरुवार को अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में महावीर वात्सल्य अस्पताल के पूर्व निदेशक एवं प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस झा, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एलएन राम, पूर्व जिला जज कन्हैया प्रसाद वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.