महावीर योग साधना केंद्र में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
रुद्रपुर, जून 21 -- रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महावीर वाटिका, जैन मंदिर के सामने स्थित महावीर योग साधना केंद्र के तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य पवन जिंदल व वीना अरोड़ा ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया और योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ व संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है और तनावमुक्त जीवन जी सकता है। यह भी पढ़ें- महावीर योग साधना केंद्र में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.