प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता। नौ दिन बाद शुरू हो रहे माघ मेले की तैयारियों को बुधवार को अफसरों ने देखा तो महावीर मार्ग से संगम तट तक की कटान ने उन्हें परेशान कर दिया। किसी भी स्नान पर्व के दिन यही घाट सबसे अधिक भीड़ वाले होते हैं। सिंचाई विभाग ने यहां पर 30 फीट के दायरे में बोरियां रखी थीं, जिसे व्यवस्थित नहीं किया गया था। कटान बढ़ने के कारण बोरिया डूब गईं। अफसरों ने तत्काल इसे व्यवस्थित करने और कटान रोकने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, डीएम मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज, नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा बुधवार को मेला क्षेत्र पहुंचे। संत-महात्माओं को विद्युत, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई अन्य सुविधाओं की उपलब्धता की स्थिति व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने सेक्टर-चार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.