महावीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू
रांची, मई 10 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी के प्राचीन महावीर मंदिर में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ और राम कथा के लिए रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में 1100 महिलाओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पांच दिवसीय महायज्ञ के दौरान अयोध्या से आए आचार्य अमोज जी वत्स महाराज प्रतिदिन रात्रि में राम कथा सुनाएंगे। रविवार को कलशयात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और मूर्ति संस्कार जलाधिवास किया गया। सोमवार को वेदी पूजन, अग्नि पूजन और हवन होगा। मंगलवार को भगवान का पूजन, स्नान और नगर भ्रमण कराया जाएगा। बुधवार को हवन और छप्पन भोग तथा गुरुवार को पूर्णाहुति और महाभंडारा आयोजित होगा। सुबह मंदिर परिसर में जुटी महिलाओं को आचार्यों द्वारा विधिपूर्वक कलश प्रदान किया गया। इसके बाद श्रद्धालु पवन छठ घाट स्थित डोमार नदी पहुंचे, जहां जल पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.