बगहा, जून 22 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। नगर के पुरानी गुदरी स्थित महावीर मंदिर परिसर में सोमवार को धूमधाम के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एक कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। इसमें महिला और पुरुषों तथा बच्चों ने भी काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अधिकांश श्रद्धालु महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण किए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा कमेटी के सदस्य सक्रिय रहे। यह कलश यात्रा पुरानी गुदरी से होते हुए राजगुरू चौक,नया बाजार के रास्ते जयकारा लगाते हुए काली बाग मंदिर पहुंची जहां जलबोझी किया गया। जलबोझी कार्यक्रम के बाद कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला और पुरुष पुरानी गुदरी स्थित महावीर मंदिर परिसर में पहुंचे। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरु इसके बाद काफी देर तक यहां पर विशेष पूजा अर्...