गाजीपुर, मई 27 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव स्थित श्री महावीर मंदिर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य के शुभारंभ पर बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ ध्वज स्थापना, ध्वज वंदन तथा भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान आचार्यों के निर्देशन में विधि-विधान पूर्वक पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शेरपुर खुर्द, शेरपुर कला, सेमरा, बछलपुर और लालूपुर समेत आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर गंगा जल एवं पवित्र मिट्टी महावीर धाम पहुंचाई और भगवान श्री हनुमान जी को साक्षी मान मंदिर जीर्णोद्धार का संकल्प लिया। पूजन कार्य आचार्य कृपाशंकर तिवारी, हरिशंकर पांडेय, मुन्ना उपाध्याय और अरविंद मिश्र की देखरेख में सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप मे...