रांची, मार्च 31 -- रातू,प्रतिनिधि। श्री महावीर मंदिर हुरहुरी में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा का तृतीय वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कलशयात्रा में शामिल महिलाओं ने हवन किया। इसके बाद श्री महावीर जी की आरती हुई। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे हुरहुरी, फेटा, गुटुवाटोली, बाड़ीटोला, झखराट़ांड़ क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर गणेश महतो, मकसुदन तिग्गा, मुखिया कमल खलखो, पंचम महतो, महेश महतो, मोहित सिंह, लक्ष्मण महतो, राजकुमार सिंह, बिनोद उरांव, विश्वनाथ उरांव, रामरतन लोहार, अरुण उरांव, विनोद साहू, सुनील सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.