रांची, मार्च 30 -- रातू, प्रतिनिधि। हुरहुरी गांव में श्री महावीर मंदिर की दो दिनी यज्ञ पूजा सह वार्षिकोत्सव समारोह सोमवार को धूमधाम से शुरू हुआ। सुबह मंदिर परिसर से कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा मंडाटांड़ स्थित तालाब पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत मां गंगा की पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा। इसके बाद यह यात्रा प्राचीन शिव मंदिर और देवी मंदिर होते हुए श्री महावीर मंदिर परिसर पहुंची। कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे गांव में भक्ति का माहौल देखने को मिला और हर ओर रामभक्त हनुमान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। वार्षिकोत्सव में वाराणसी से आए विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अनुष्ठान में भाग लिया। यज्ञ स्थल पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.