चाईबासा, मार्च 19 -- चाईबासा। चाईबासा श्याम मंदिर परिसर में भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में चाईबासा महावीर मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री समेत पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्यों का अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जमशेदपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह, चाईबासा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पुरी, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियु, भाजपा के जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो उपस्थित थे। इस अवसर अभय सिंह ने कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा की शांतिपूर्वक एवं आकर्षण का केंद्र बनाकर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि आज अपने धर्म और आस्था को मजबूत करना होगा। मौके पर दिलीप साव, पवन शर्मा, अंगद साव, अजय झा, दीपक पोद्दार, रितेश कुमार पिंटू, कामेश्वर विश्वकर्मा, रोहित दास शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.