चाईबासा, मार्च 14 -- चाईबासा । महावीर मंडल चाईबासा केंद्रीय कमेटी का चुनाव 15 मार्च को होगा। इसे लेकर शुक्रवार को बड़ी बाजार स्थित गणेश मंदिर के समीप मुख्य चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा की अध्यक्षता में महावीर मंडल केंद्रीय कमेटी की बैठक हुई। बैठक सर्वसम्मति से महावीर मंडल केंद्रीय कमेटी के सत्र 2026-27 की नई कमेटी का चुनाव 15 मार्च को ज्योति भवन सेनटोला में करने का निर्णय लिया गया। इसमें अध्यक्ष, महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, चार मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं कार्यकारिणी के 9 पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया दिन के 11 बजे शुरू होगी। मत पत्र प्राप्त करने का समय 11 बजे से 12 तक रखा गया है। बैठक में महावीर मंडल के अध्यक्ष रंजीत यादव, मार्गदर्शक मंडल के दुर्गा प्रसाद साव, कैलाश खंडेलवाल, विजय राज यादव, रवि प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष सम...