शामली, मार्च 30 -- कैराना। श्री 1008 महावीर भगवान के जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुन्दर सुन्दर झाकियों के अलावा बैड डीजे की भक्ति भरी धुनों पर श्रद्धालू झूम रहे थे। सोमवार को श्री 1008 महावीर भगवान जी के जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर दो बजे शोभायात्रा बडे जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा छोटे जैन मंदिर, निर्मल चौराहा, सराफा बाजार, जोडिया कुंआ, चौक बाजार, गौशाला होते हुए जैन बाग में पहुंची। शोभायात्रा में सुन्दर सुन्दर झाकियों के अलावा अंत में स्वर्ण रथ पर भगवान महावीर जी विराजमान थे। सौधर्म संजीव जैन चेतन स्वीट्स व रथ के सारथी तथा कुबेर इंद्र मुन्ना जैन व उनके बेटे विपिन कुमार जैन बने थे। वही शोभायात्रा के जैन बाग पहुंचने के बाद पांडु शिला पर भगवान महावीर जी का 108 कलश से जलाभ...