मैनपुरी, मार्च 25 -- श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन मंगलवार की देर शाम संपन्न हुआ। प्रदर्शनी की कार्यकारणी सदस्य प्रीती चौहान के संयोजकत्व में श्री सुंदरकांड पाठ के आयोजन में भाग लिया। सुंदरकांड पाठ की शुरुआत श्रीराम, सीता, हनुमान जी का पूजन प्रीती चौहान, ममता, प्रशांत मिश्रा, एस साराभाई, आशुतोष तिवारी, प्रदर्शनी नाजिर रोहित दुबे, रामनरेश आदि के द्वारा किया गया। इसके बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ आचार्य पंडित शैलेंद्र मिश्रा व अमन मिश्रा द्वारा किया गया। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद भजन भी प्रस्तुत किए गए। पूरा पंडाल परिसर राममय नजर आया। कार्यक्रम के अंत में आरती की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। संजीत गौड़, सत्यनारायण गुप्ता, राजू चौधरी, मेला इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह च...