पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर। रामनवमी पूजा को लेकर नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर एवं चैनपुर में श्री महावीर नवयुवक दल जनरल के कार्यालय का उद्घाटन मेयर अरुणा शंकर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का चरित्र केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि एक आदर्श और नैतिक जीवन जीने की संपूर्ण मार्गदर्शिका है। जब प्रत्येक व्यक्ति श्रीराम के गुणों को अपने जीवन में उतारेगा, तभी रामराज्य की कल्पना साकार हो सकेगा। हिंदू नववर्ष की शुरुआत रामनवमी और नवदुर्गा पूजा से होती है, जो सनातन धर्मावलंबियों के लिए गौरव का विषय है। यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक शक्ति को मजबूत करने का अवसर भी है। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने किया। कार्यक्रम के अंत में स्वामी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.