औरैया, मार्च 8 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के ऐतिहासिक श्री महावीर धाम मंदिर से रविवार को श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। दोपहर लगभग दो बजे कथा पंडाल से शुरू हुई कलश यात्रा में परीक्षित पोथी सिर पर रखकर आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। कलश यात्रा टाकीज रोड, कायस्थान, भराव, ऊंचाटीला होते हुए औरैया-फफंूद मार्ग पहुंची। इसके बाद मोतीपुर, ताहरपुर और अछल्दा चौराहे पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया तथा जलपान की व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.