कन्नौज, अप्रैल 14 -- क्षेत्र के ताहपुर सकरवारा स्थित प्राचीन महावीर धाम मंदिर में मंगलवार को भव्य मेले का आयोजन हुआ। समें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। मंगलवार सुबह विधि-विधान से आरती-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की कंकड़ प्रतिमा के दर्शन किए। श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचकर पूजा-अर्चना करते नजर आए। मंदिर परिसर में मेले का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। मेले में सजी दुकानों और बच्चों के झूलों ने आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद, खिलौने और अन्य सामान की खरीदारी भी की। वहीं, मन्नत पूरी होने पर कई श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया और झंडा चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की। मंदिर के पुजारी व मेला प्रबंधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.