कटिहार, मार्च 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रामनवमी के पावन पर्व को लेकर कटिहार जिले में आस्था और उत्साह चरम पर है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक महावीरी झंडों की बहार देखने को मिल रही है। हर गली, मोहल्ले और चौक-चौराहे भगवा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। रामनवमी को लेकर श्रद्धालु अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं। बाजारों में विशेष रौनक देखी जा रही है। चौक-चौराहों पर सजी दुकानों में महावीरी झंडे, पूजा सामग्री, भगवान श्रीराम की तस्वीरें और अन्य धार्मिक वस्तुओं की जमकर खरीदारी हो रही है। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है।रामनवमी आजजिले में 27 मार्च को रामनवमी का पर्व पूरे धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.