कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता श्री महावीर जन्मकल्याणक यानी महावीर जयंती के अवसर पर सोमवार को भगवान के स्वर्ण रथ के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। सायंकाल मोतीझील में मुख्य समारोह व मेला लगेगा।प्रातः 8:30 बजे श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ यात्रा जनरल गंज से निकलकर नया गंज, कलेक्टर गंज, झकरकटी, बादशाही नाका, हालसी रोड, चौक सर्राफा, बिरहाना रोड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः जनरल गंज स्थित जैन मंदिर में समाप्त होगी। मोतीझील में सायंकाल चार बजे लगने वाले मेला का ध्वजारोहण जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि सभापति, उत्तर प्रदेश विधान परिषद मानवेन्द्र सिंह, सीएसजेएमयू के कुलपति विनय पाठक, सीडीओ दीक्षा जैन, नरेंद्र शर्मा और हरविंदर स...