कानपुर, मार्च 29 -- श्री महावीर जन्मकल्याणक यानी महावीर जयंती के अवसर पर सोमवार को भगवान के स्वर्ण रथ के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सायंकाल मोतीझील में मुख्य समारोह व मेला लगेगा। यहां विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई हस्तियां शिरकत करेंगी। सभापति हेम जैन, महामंत्री अमित जैन और अनूप जैन ने बताया कि इस वर्ष जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म के 2624 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। सोमवार को प्रातः 8:30 बजे श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि महापौर प्रमिला पांडे हरी झंडी दिखाकर इसे प्रारंभ करेंगी। रथ यात्रा जनरल गंज से निकलकर नया गंज, कलेक्टर गंज, झकरकटी, बादशाही नाका, हालसी रोड, चौक सर्राफा, बिरहाना रोड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः जनरल गंज स्थित जैन मंदिर में सम्पन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.