बरेली, मार्च 28 -- बरेली। महावीर जयंती पर आगामी 31 मार्च को अवकाश के बाद भी सरकारी लेनदेन के लिए बैंक खुले रहेंगे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बैंकों को आदेश जारी किया है और वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन अत्यधिक राजकीय लेनदेन और वार्षिक लेखाबंदी के कारण कोषागार के साथ-साथ बैंकों का खुला रहना अनिवार्य है। उन्होंने सरकारी लेनदेन के लिए भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा बरेली, नवाबगंज, बहेड़ी, फरीदपुर, आंवला शाखाओं के साथ-साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मीरगंज को भी निर्धारित समय पर खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...