अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सकल जैन समाज द्वारा मंगलवार को भगवान महावीर की 2625 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ समस्त अनुयायिओं के बीच मनाई गई। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ शहर में प्रभातफेरी (जुलूस) निकाली गई, जो तेरापंथ भवन से शुरू होकर दादा बाड़ी, समता भवन होते हुए स्थानीय श्री सिद्ध सागर भवन पहुंच कर अन्य कार्यक्रम में तब्दील हो गई। जहां सकल समाज अपने वीर प्रभु महावीर को अपनी भावांजलि दी। प्रभात फेरी में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज और साधुमार्गी समता संघ के द्वारा भगवान महावीर पर आधारित झांकियां निकाली गई। इसमें भगवान महावीर उनके गणधर, चंदनबाला राजा श्रेणिक, रानी चेलना साधु,साध्वी,श्रावक, श्राविका आदि को बड़ी ही सुंदरता के साथ दर्शाया गया। इस प्रभातफेरी के जुलूस में त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की,महावीर ने क्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.