मेरठ, मार्च 31 -- भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर सोमवार को शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न जैन मंदिरों से रथ यात्राएं निकाली गईं, जिनमें श्रद्धालु झूमते गाते नजर आए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्राओं का स्वागत किया गया, इसके साथ ही शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर रहा। असौड़ा हाउस स्थित श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुई। स्वर्णझरी से शांतिधारा एवं अभिषेक करने का सौभाग्य अतुल जैन परिवार, रजत शांतिधारा का सौभाग्य विनोद जैन, पूनम चंद जैन, विपुल जैन और राकेश जैन परिवार को मिला। घोड़े के स्वर्ण रथ पर आदिनाथ भगवान के ख्वासी बनने का सौभाग्य रचित ज...