नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। प्राचीन श्री अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत धर्मपुरा के सचिव नीरज जैन ने कहा कि इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मॉडल बस्ती के फिल्मिस्तान से शुरू होकर सदर बाजार, चांदनी चौक होते हुए लाल किला मैदान में संपन्न हुई। श्री दिगंबर जैन महासभा (रोहिणी) द्वारा भी शोभा यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा रोहिणी सेक्टर आठ में स्थित 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन सेंटर से निकाली गई, जो जापानी पार्क में संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...