जमशेदपुर, मार्च 31 -- जमशेदपुर। भगवान महावीर जी की जयंती के उपलक्ष्य में, भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, जैन समाज, बिष्टूपुर के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने हाथ से शोभायात्रा में शामिल लोगों को फलाहार और शर्बत का सेवन कराया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सर्वोपरि है, धर्म चाहे कोई हो। उन्होंने राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को नमन किया। शोभायात्रा में शामिल राजेन भाई कमानी, नकुल भाई कमानी, हर्षद भाई गांधी, परेशभाई सेठ, नरेंद्र भाई दोशी, मुकेश भाई गांधी, मिलन भाई वैद्य, भाविन भाई मोदी, मनीष भाई उड़ानी, किलोल भाई भयाणी, राहुल भाई भयाणी, चंद्रकांत देसाई, धीरेन मेहता आदि ने राय की सेवा भाव की खूब सराहना की। राय के आवास के पास ...