भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। भगवान महावीर जयंती पर मंगलवार को जैन समुदाय द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। उसके बाद जैन मंदिर रजपुरा में भंडारे का आयोजन किया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान तैनात रहे।मंगलवार की सुबह करीब 7:15 बजे दर्जनों की संख्या जैन समुदाय के लोग शहर के रजपुरा बीड़ा कॉलोनी जैन मंदिर पर एकत्रित हुए। वहां से पैदल ही शोभा यात्रा औराई रोड रजपुरा चौराहा, तहसील परिसर होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंची। जहां पर भजन, कीर्तन और पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे दिन दर्शन और पूजन का कार्यक्रम चला रहा। दोपहर बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें जैन समुदाय के लोग बड़ी तादाद में शामिल हुए। समाज के आर के बोथरा ने बताया कि शाम को मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.