नई दिल्ली, मार्च 31 -- UP News: जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। सीएम योगी ने एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करुणा के शाश्वत सिद्धांतों से संपूर्ण विश्व को आलोकित करने वाली भगवान महावीर की शिक्षाएं मानवता के लिए अमर पाथेय हैं। वहीं, महावीर की जयंती के मौके पर काशी भक्ति के रंग में रंगी दिखी। महावीर स्वामी के जन्म बिहार के वैशाली में हुआ था। यह अपने आप में खास है कि जैन धर्म के 24 तीर्थंकर में पहले भगवान ऋषभनाथ समेत कई तीर्थंकर का जन्म यूपी के अयोध्या, वाराणसी, श्रावस्ती और अन्य जिलों में हुआ। वाराणसी में चार और अयोध्या में पांच तीर्थंकर का जन्म हुआ है। वाराणसी में 7वें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ, 8वें भगवान...