गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद क्षेत्र के दो स्थानों पर मंगलवार को महावीर जयंती के उपल्क्ष्य मेंं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भाग लेते हुए भगवान महावीर के सिद्धांतों को याद किया। श्याम पार्क एक्सटेंशन स्थित श्रीपार्शवनाथ दिगंबर जैन मंदिर से महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन सेवक मंडल द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी महावीर वाटिका, नवीन पार्क, जिंदल मार्केट, जैन स्थानक और राजेंद्र नगर सेक्टर दो व तीन के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। कार्यक्रम में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान भगवान महावीर के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने ढपली और मंजीरों की थाप पर भजन-कीर्तन करते हुए भगवान महावीर की वाणी का स्म...