बिहारशरीफ, मार्च 31 -- महावीर जयंती पर पावापुरी बना आस्था का महासंगम 2625वीं जयंती पर गूंजा तीर्थक्षेत्र, निकली शोभायात्रा फोटो : पावापुरी केके 08 : पावापुरी में महावरी जयंती पर पूजा अर्चना के लिए जुटे जैन श्रद्धालु। पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर स्वामी की निर्वाण स्थली पावापुरी मंगलवार को आस्था, श्रद्धा और भक्ति का विराट केंद्र बना। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर एवं चरम तीर्थंकर भगवान महावीर की 2625वीं जयंती पूरे उत्साह, उल्लास और धार्मिक गरिमा के साथ मनाई गई। सुबह की शुरुआत गांव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा में शामिल जैन श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए पूरे तीर्थ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान त्रिशला नंदन वीर की जय, बोलो महावीर की के गगनभेदी जयघोष लगे। यह शोभायात्रा विश्वविख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.