महावीर जयंती पर पालकी, कलश और भव्य रथयात्रा निकाली
मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- मुजफ्फरनगर शहर में महावीर जयंती पर कहीं पर पालकी यात्रा तो कहीं पर कलशयात्रा के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। शहर के अलावा वहलना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में सकल जैन समाज के लोग शामिल रहे। इतना ही नहीं मुजफ्फरनगर सदर के भाजपा विधायक एवं मंत्री कपिलदेव अग्रवाल खुद रथयात्रा में शामिल हुए। स्थानीय नई मंडी स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में 1008 श्री महावीर भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: भगवान के अभिषेक, शांतिधारा और पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात रविंद्र जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, चंद्र कुमार जैन, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर और भाजपा नेता गौरव स्वरूप रथयात्रा में शामिल हुए। रथयात्रा में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.