अमरोहा, मार्च 31 -- मंडी धनौरा। जैन अनुयायियों ने स्वामी महावीर स्वामी की जयंती पर मंगलवार को नगर के मुख्य मार्गों से पालकी यात्रा निकाली। स्थानीय हरदेव बाजार स्थित जैन मंदिर से अनुयायियों ने भगवान महावीर को पालकी में बैठाकर यात्रा निकाली। जैन अनुयायी पालकी को कंधे पर रखकर कीर्तन करते हुए चल रहे थे। पालकी यात्रा अग्रसेन बाजार, गढ़ी मंदिर, छोटी मस्जिद, पुराना स्टेट बैंक, नुक्कड़ शिव मंदिर आदि स्थानों से होती हुई जैन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान डॉ.अनिल जैन, विनोद जैन, राजेंद्र जैन, महावीर जैन, कौशल जैन, जीवन जैन, रेखा जैन, पायल जैन, सुमन जैन, प्राची जैन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.