रामपुर, मार्च 29 -- जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की आगामी 30 मार्च सोमवार को आयोजित होने वाली जयंती महोत्सव मनाने को लेकर जैन समुदाय की के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन व रूपरेखा को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बैठक में बताया कि 30 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में प्रात: पांच बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी जैन मन्दिर से चलकर फूटा महल, खारी हुआ, जैन इण्टर कॉलेज, कैथ बाली मस्जिद, चाह इंच्छाराम ,सब्जी मण्डी, मिस्टन गंज ,पीपल टोला, किले के पश्चिम गेट के सामने सर्राफा, कूचां परमेश्वरीदास व गली बैजनाथ होती हुई पुन: जैन मन्दिर पहुंचेगी। तत्पश्चात प्रात: 10:00 श्री जी कि शोभा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें भगवान महावीर के जीवन की ऐतिहासिक घटनाओं व प्रेरक प्र...