मैनपुरी, मार्च 30 -- जैन समाज द्वारा सोमवार को भगवान महावीर स्वामी की जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। कस्बा के जैन मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक गतिविधियों का आयोजन शुरू हो गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह भगवान महावीर स्वामी का विधि-विधान से अभिषेक व पूजन किया गया। जिसके बाद जैन समाज द्वारा कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बा के प्रमुख मार्गों से होती हुई जैन मुनिसुब्रतनाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बैंड-बाजों, आकर्षक झांकियों के बीच निकली यात्रा में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रथयात्रा में भगवान महावीर स्वामी के जीवन प्रसंगों को दर्शाती झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान के माता-पिता के रूप में सुनील जैन व सुनीता जैन झांकी में ...