बाराबंकी, मार्च 30 -- बाराबंकी। महावीर जयंती को लेकर सोमवार को कई स्थानों पर आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामसनेहीघाट व फतेहपुर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिस पर भक्तों ने पुष्पवर्षा की। पूजापाठ के बाद निकाली गई प्रभात रैली: भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बाराबंकी जैन समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। प्रात: 5 बजे श्री दिगम्बर जैन मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। प्रभात फेरी सरावगी से धनोखर नाका होते हुए घण्टाघर सट्टी बाजार नागेश्वर नाथ होते हुए पुन: मंदिर पर समाप्त हुई। जिसमें सभी श्रद्धालु भगवान महावीर का जयघोष कर रहे थे। महिलाएं लाल साड़ी में एक ड्रेस के साथ भजन गाते हुए चल रही थी। प्रात: 7:30 बजे भगवान महावीर का पंचामृत अभिषेक शांतिधारा आचार्य भद्...