देहरादून, मार्च 30 -- भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से सोमवार को जैन भवन (जैन धर्मशाला) गांधी रोड में चल रहे तीन दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। आयोजन गिरनार पीठाधीश कर्मयोगी 105 क्षुल्लकरत्न समर्पण सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। शोभायात्रा श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन से शुरू होकर भगवान महावीर चौक, झंडा बाजार, अखाड़ा बाजार, मोती बाजार, पल्टन बाजार, घंटाघर, डिस्पेंसरी रोड, धामावाला एवं राजा रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति संगीत व नृत्य के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।महोत्सव के तीसरे दिन सुबह बजे भगवान का प्रथम कलश ध्रुव जैन द्वारा जैन कॉलोनी में संपन्न हुआ। इसके बाद सामूहि...