नवादा, मार्च 31 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महावीर जयंती के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम रहा। अस्पताल रोड स्थित जैन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान महावीर की सजी-धजी रथ यात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महावीर का स्मरण किया और उनके बताए अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शोभा यात्रा की शुरुआत मंगलाचरण और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर की प्रतिमा को सुंदर फूलों, वस्त्रों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित रथ पर विराजमान किया। जैसे ही रथ मंदिर परिसर से बाहर निकला, वातावरण महावीर स्वामी की जय के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु हाथों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.